Monday, May 25, 2026
HomeखेलKanpur : द्वितीय आनंद राव पाटिल अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट 31 मई...

Kanpur : द्वितीय आनंद राव पाटिल अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट 31 मई से प्रारंभ

पॉलिकेयर ट्रॉफी में खेलेंगी चार टीम,स्क्रीन टाइम से कुछ समय बच्चों को दूर करने का प्रयास

Kanpur। ए एस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर पॉलिकेयर ट्रॉफी ऐतिहासिक बिठूर स्थित ग्राउंड में 31 मई से प्रारंभ होगी।एकेडमी में वर्ष भर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नौनिहालों के प्रदर्शन को लीग मैचों के जरिए उभारने के लिए ये टूर्नामेंट कराया जा रहा है।एकेडमी के सदस्यों के बीच हुई एक मीटिंग में टूर्नामेंट सचिव पूजा पाटिल ने बताया कि इसमें कानपुर टाइटंस, जे बी फाइटर,आयंस इंडिया और मेहरोत्रा डेंटल के बीच लीग बेस पर मैच खेले जाएंगे।

लीग मैच में प्रथम दो स्थान पाने वाली टीम फाइनल मुकाबले में उतरेगीं।प्रत्येक टीम में चौदह खिलाड़ी होंगे।सभी को फाइनल मैच में पुरस्कृत किया जाएगा।एकेडमी के सचिव और एन आई एस कोच प्रमोद पाटिल ने बताया टूर्नामेंट कलर ड्रेस में 25 ओवर का खेला जाएगा ।एकेडमी का उद्देश्य खेल के माध्यम से बच्चों के बीच स्वस्थ प्रतियोगिता का आयोजन जिससे वे खेलभावना को विकसित कर जीवन में तनावमुक्त हों, स्क्रीन टाइम को कम करना जिससे शरीर और दिमाग कठिनाइयों का सामना कर सके और देश के लिए भविष्य का क्रिकेटर तैयार करना है।

इस अवसर पर प्रमोद पाटिल,पूजा पाटिल,सर्वेश तिवारी,विकास सिंह,डॉ अभिषेक बाजपेयी,डॉ अंकित मेहरोत्रा,श्रवण शुक्ला,संस्कार गुप्ता मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...