केवी कैंट और टैलेंट क्लब ने बढ़त बनाई, कई टीमों ने क्वार्टरफाइनल की राह पकड़ी
Kanpur । वीर महाराणा प्रताप मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में स्कूली खिलाड़ियों ने दनादन गोल दागे। टैलेंट क्लब की ओर से ग्रीन पार्क में खेले गए टूर्नामेंट में पहले दिन 12 मैच खेले गए गए। इसमें जीत हासिल कर स्कूली टीमों ने दूसरे चरण में प्रवेश किया।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में सेामवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन उप्र टेबल टेनिस चेयरमैन संजीव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में केवी कैंट टीम ने ग्रीन पार्क को 1-0 से हराया।
दूसरे मुकाबले में यूसीएफसी क्लब ने उन्नाव जूनियर को 4-1 से, टैलेंट क्लब ने डीएवी पब्लिक को 3-1 से, बीपीएल क्लब ने मकबूल क्लब को 2-0 से, न्यू क्लब ने एसएचएस क्लब को 2-0 से, टैलेंट क्लब ने सीएचएस क्लब को 2-0 से हराया।
लीग में खेले गए अन्य मुकाबलों में गोल्डन क्लब ने रोमांचक मुकाबले में अरमापुर क्लब को 1-0 से, आर्मी टीम ने शास्त्री नगर को 1-0 से, रायल क्लब ने उन्नाव सीनियर को 3-2 से तथा कैंट क्लब ने यूसीएफसी क्लब को 1-0 से पराजित किया।


