Friday, October 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : डंपर की टक्कर से स्कूल बस के उड़े शीशे, शिक्षिका...

Kanpur : डंपर की टक्कर से स्कूल बस के उड़े शीशे, शिक्षिका की मौत

स्कूल बस को मौरंग लदे डंपर ने मारी टक्कर, तीन छात्र समेत छह घायल

Kanpur । बिधनू थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर ने स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चीमा पब्लिक स्कूल की विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव (35) की मौत हो गई। वहीं तीन छात्रों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन शिक्षक भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार चीमा पब्लिक स्कूल की बस में करीब 35 छात्र और शिक्षक सवार थे। सभी गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

बस जैसे ही हरबसपुर गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के शीशे टूटकर बिखर गए। कांच लगने से कई छात्र और शिक्षक घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

वहां डॉक्टरों ने शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो शिक्षकों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...