Monday, February 9, 2026
HomeखेलKanpur : सत्य कुमार की शतकीय आंधी में उड़ा आदर्श, सुपीरियर बना...

Kanpur : सत्य कुमार की शतकीय आंधी में उड़ा आदर्श, सुपीरियर बना चैंपियन

Kanpur । द्वितीय आनंदराव पाटिल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब सुपीरियर एकादश ने आदर्श को 115 रनों से हराकर अपने नाम किया। एकतरफा फाइनल मुकाबले में सुपीरियर ने सत्य कुमार शानदार शतक के बदौलत 274 रन बनाए। इसके जवाब में आदर्श एकादश 159 रन ही बना सका। मैच में 95 गेंदों पर 133 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले सत्य कुमार को मैन आफ द मैच चुना गया।

सोमवार को किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में सुपीरियर एकादश ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 274 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज सत्य ने 133, कुमार अभिनव ने 30, शिवम ने 43 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में आदर्श के विशाल ने चार और मनीष ने दो विकेट लिए। जवाब में आदर्श एकादश की बल्लेबाजी बड़े लक्ष्य को सामने विफल रही।

पूरी टीम 28.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। विजेता टीम सुपीरियर एकादश को कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...