Monday, August 24, 2026
HomeखेलKanpur : एथलेटिक्स सीरीज में टेक्निकल डेलीगेट बने संजीव

Kanpur : एथलेटिक्स सीरीज में टेक्निकल डेलीगेट बने संजीव

Kanpur । पंचकुला, हरियाणा में 25 अगस्त को होने जा रही इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-14 में शहर के संजीव कुमार सिंह को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा टेक्निकल डेलीगेट नामित किया गया है। भवानीनगर, निवासी संजीव भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में सहायक सचिव (मानव संसाधन विकास) के पद पर कार्यरत हैं।

संजीव इससे पहले भी 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल व रांची में पिछले वर्ष हुए साउथ एशियन एथलेटिक्स में भी ऑफिसियेटिंग कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार देवगन, सचिव डॉ. नरेश चौधरी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया, रंजीत सिंह चौहान, जी.के. गुप्ता, सौम्या अवस्थी, रमेश मिश्रा, राकेश फ्यूचर मिश्रा, कानपुर देहात के अध्यक्ष राजेश सिंह समेत कई खेलप्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...