Thursday, February 12, 2026
HomeखेलKanpur : क्रिक आईटी का समर्थ और यशराज का संदीप चमके

Kanpur : क्रिक आईटी का समर्थ और यशराज का संदीप चमके

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में गुरुवार को पहले मैच में क्रिक आईटी एकेडमी ने जीडीएस एकेडमी को दस विकेट से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में यशराज एकेडमी ने केसीए एकेडमी को 41 रन से मात दी।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में जीडीएस एकेडमी की पूरी टीम 15.4 ओवर में मात्र 35 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से कोई भी बल्लेबाज दाहाई का आंकाड़ा भी नहीं छू सका, तो गेंदबाजी में युवराज सिंह ने चार, नमन त्रिवेदी व समर्थ सिंह ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिक आईटी एकेडमी ने 4.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 39 रन बनाकर मैच जीता। जीत में समर्थ सिंह ने नाबाद 30 रन की पारी खेली, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर दूसरे मैच में यशराज एकेडमी ने 27 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। टीम से संदीप पाल ने नाबाद 80 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में प्रकाश अवस्थी व आकाश ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में केसीए एकेडमी की पूरी टीम 27 ओवर में नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी। टीम से अक्षत राज ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रांजुल यादव व आरव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच संदीप पाल को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...