Thursday, May 21, 2026
HomeखेलKanpur : समर की फिफ्टी से सुरेंद्र तिवारी इलेवन विजयी

Kanpur : समर की फिफ्टी से सुरेंद्र तिवारी इलेवन विजयी

 

Kanpur । स्व. मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को सुरेंद्र तिवारी इलेवन ने प्रकाश मिश्रा इलेवन को सात विकेट से पराजित किया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्रकाश मिश्रा इलेवन ने 34.1 ओवर में 114 रन बनाए। टीम से देव दुबे ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ईशांत रावल ने चार, प्रफुल्ल व नितिन सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सुरेंद्र तिवारी इलेवन की टीम ने 19.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में समर पटेल ने 59 रन, कुशल सक्सेना व अमन कुमार ने 24-24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रभात विश्वकर्ता ने एक विकेट अपने नाम किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...