Wednesday, August 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएम डैशबोर्ड की बैठक से गायब दो अफसरों का वेतन...

Kanpur : सीएम डैशबोर्ड की बैठक से गायब दो अफसरों का वेतन रोका

मंधना-बिठूर मार्ग में देरी पर शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Kanpur । सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से बिना अनुमति नदारद रहने पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दो अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इनमें लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा और यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक सत्यप्रिय शामिल हैं। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।

सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज योजनाओं की विभागवार प्रगति और रैंकिंग की समीक्षा की। पिछले माह विकास कार्यों की रैंकिंग में कानपुर नगर प्रदेश में 14वें स्थान पर रहा। जिले की 59 योजनाओं को ए ग्रेड, चार को बी, एक को सी और दो योजनाओं को डी ग्रेड मिला।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बैंक क्रेडिट लिंकेज में डी ग्रेड मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर भी संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन और पोषण अभियान की भी समीक्षा की गई।

मंधना-बिठूर मार्ग पर जताई नाराजगी
मंधना-बिठूर मार्ग के चौड़ीकरण में हो रही देरी पर डीएम ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, जल जीवन मिशन, यूपीपीसीएल, सेतु निगम, सीएंडडीएस, जल निगम अर्बन और सिंचाई विभाग को परियोजनाएं तय समय में पूरी करने को कहा। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर जल्द लोकार्पण कराने के निर्देश भी दिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...