Tuesday, March 24, 2026
HomeखेलKanpur : सिद्दी मिश्रा की फिरकी में फंसी सहारनपुर, केसीए इलेवन सेमीफाइनल...

Kanpur : सिद्दी मिश्रा की फिरकी में फंसी सहारनपुर, केसीए इलेवन सेमीफाइनल में

Kanpur । लखनऊ क्रिकेट एसोसएशन की ओर से प्रथम रा​धिका देवी स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता केसीए इलेवन ने सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन को 21 रन से हराया। इस जीत के साथ की केसीए इलेवन ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।
लखनऊ ​स्थित सेज क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में केसीए इलेवन ने 18 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए। टीम से ​शिबू पाल सिंह ने 28, श्वेता वर्मा ने 24, बबीता यादव ने 19 रन और सिद्दी सिंह ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ज्योति बालियान ने तीन, शुभ चौधरी ने दो को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन की पूरी टीम केसीए इलेवन की घात
क गेंदबाजी के आगे 17.2 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से ​शिखा शहलोत ने 46 रन, शुभ चौधरी ने 11 रन बनाए, तो गेंदबाजी में केसीए इलेवन की ओर से सिद्दी मिश्रा ने चार, सिद्दी सिंह ने तीन और निशा वर्मा ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच सिद्दी मिश्रा को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...