Tuesday, September 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : बच्चों को समझाया सुरक्षा मंत्र, परेशानी में 1098-112 करें डायल

Kanpur : बच्चों को समझाया सुरक्षा मंत्र, परेशानी में 1098-112 करें डायल

प्रार्थना सभा में न्यायिक अधिकारियों ने छात्राओं को समझाया सुरक्षा का पाठ, 1393 से हुआ सीधा संवाद

Kanpur।  प्रार्थना सभा में रोज की तरह छात्राएं कतार में खड़ी थीं, लेकिन मंगलवार को यहां पढ़ाई से अलग एक जरूरी पाठ पढ़ाया गया। न्यायिक अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि कोई गलत तरीके से छुए, डराए, असहज करे या इंटरनेट पर परेशान करे तो इसे छिपाएं नहीं। तुरंत अभिभावक या शिक्षक को बताएं। जरूरत पड़े तो 1098 या 112 पर मदद मांगें।

#kanpurजिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बाल सुरक्षा एवं पॉक्सो जागरूकता अभियान के दूसरे चरण में शहर के स्कूलों में छात्राओं को उनके अधिकार और सुरक्षा के उपाय बताए गए।

#kanpur

पीपीएन बालिका इंटर कॉलेज, परेड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवकांत शुक्ला और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल नायक ने 280 छात्राओं से संवाद किया। खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, हरजिंदर नगर में एडीजे सुभाष सिंह और अमित सिंह ने 603 छात्राओं को पॉक्सो कानून के साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोविंद नगर में न्यायिक अधिकारी दीपाली सिंह, शिप्रा श्रीवास्तव और डॉ. परवेज अख्तर ने 510 छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...