Kanpur। सिविल लाइंस स्थित सीडलिंग एकेडमी में रविवार को ब्रिलियंट माइंड चेस नेक्सस रैपिड चेस टूर्नामेंट हुआ। इसमें अंडर-13 और अंडर-19 वर्ग के साथ विभिन्न आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तेज चालों और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
अंडर-13 बालिका वर्ग में सान्वी ओमर ने चार अंक लेकर पहला, समृद्धि वर्मा तीन अंकों के साथ दूसरे और मायरा गुप्ता तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। तो अंडर-13 बालक वर्ग में एमडी जैदान ने पांच अंक हासिल पहला, आरव कुमार सिंह चार अंकों के साथ दूसरे और अर्नव गुप्ता चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जबकि, अंडर-19 बालिका वर्ग में अंकिता त्रिवेदी ने चार अंक लेकर पहला, आध्या मिश्रा और श्रेया सिंह ने भी चार-चार अंक जुटाए, लेकिन टाईब्रेक के आधार पर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। तो अंडर-19 बालक वर्ग में आनंद अग्निहोत्री चार अंकों के पहले, अविजित गुहा और साहिबप्रीत सिंह ने तीन-तीन अंक हासिल किए और टाईब्रेक के आधार पर क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा अंडर-7 वर्ग में एलिस गोस्वामी, अंडर-9 में अन्वय कटियार व अंडर-11 वर्ग में सौनक दीक्षित ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट डायरेक्टर अभय त्रिपाठी, चीफ आर्बिटर आकाश पायसी रहे।


