Friday, June 26, 2026
HomeखेलKanpur : सुयश के शतक से आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन फाइनल में

Kanpur : सुयश के शतक से आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन फाइनल में

Kanpur। केसीए से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित स्पार्क सीपीएल सीजन-3 में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन ने क्रिक आईटी स्ट्राकर जॉन इलेवन को 114 रन से हरायाकर फाइनल में प्रवेश किया।

मंधना ​स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन की टीम ने 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। टीम से सुयश सिंह ने 100 रन, आशीष गौतम ने 61 रन व हर्ष राजपूत ने 54 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रेहान आलम ने तीन, अमन सिंह ने दो को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकआईटी स्ट्राकर जॉन इलेवन की पूरी टीम 33.1 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम से रेहान आलम ने 68 रन, शौर्य ठाकुर ने 32 रन, आदर्श कुमार ने 22 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में ​शिवम शर्मा ने चार, मो. जैद ने तीन, आयुष सिंह ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच सुयश सिंह को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...