Tuesday, April 21, 2026
HomeखेलKanpur : उत्कर्ष के शतक से आरवीएस एकेडमी विजयी

Kanpur : उत्कर्ष के शतक से आरवीएस एकेडमी विजयी

Kanpur । केसीए द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में मंगलवार को उत्कर्ष द्विवेदी के शानदार शतक के दम पर आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने नगर निगम क्रिकेट एकेडमी को 153 रनों से रौंदा। शुक्लागंज स्थित राहुल सप्रूमैदान में खेले गये मैच में आरवीएस एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में दो विकेट पर 275 रनों का स्कोर खड़ा किया।

टीम से उत्कर्ष द्विवेदी ने 138, कृष्णा यादव ने 84 और हर्षवद्र्धन ने नाबाद 31 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर निगम एकेडमी की पूरी टीम 23.2 ओवर में 122 रनों पर ढेर हो गयी। टीम से आजाद द्विवेदी ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। विजयी टीम से हर्षवद्र्धन ने चार, देवेश कार्तिक और विराट पाल ने दो-दो विकेट लिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!