Friday, April 17, 2026
HomeखेलKanpur : रॉयल इलेवन की दमदार जीत, पिच पाइरेट्स को 19 रन...

Kanpur : रॉयल इलेवन की दमदार जीत, पिच पाइरेट्स को 19 रन से हराया

हिमांशु बने प्लेयर ऑफ द मैच, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया कमाल

 

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में राॅयल इलेवन ने पिच पाइरेट्स को 19 रन से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में रॉयल इलेवन ने 22 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाए। टीम से काका और हिमांशु ने 26-26, सोहिल ने 23, अनस ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दिव्यांशु त्रिवेदी और शिवम त्रिपाठी ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में पिच पाइरेट्स ने 22 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन ही बना सकी। टीम से वैभव ने 38 और प्रफुल्ल ने 30 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, तो गेंदबाजी में मो. दानिश, नफीस और हिमांशु ने तीन-तीन अपने नाम किए। बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन करने वाले हिमांशु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!