Kanpur। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में रॉयल इलेवन ने एसएस क्रिकेटर्स को आठ विकेट से पराजित किया। जाजमऊ स्थित जेम्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकावले में एसएस क्रिकेटर्स ने 22 ओवर में नौ विकेट पर 199 रन बनाए। टीम से मो. फरहान ने 69 रन, अंकुश चौहान ने 43 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रहमान, मो. दानिश व आदित्य ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
जवाब में रॉयल इलेवन ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 201 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में रिजवान अॅसारी ने 102 रन, मो. आरिफ ने नावाद 39 रन व डॉ. फहीम ने 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर अहमद व सूरज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच रिजवान अंसारी को चुना गया।


