Friday, April 17, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-12 में रोवर्स जूनियर की जीत, सम्राट चमके

Kanpur : अंडर-12 में रोवर्स जूनियर की जीत, सम्राट चमके

अर्धशतक लगाकर दिलाई टीम को 29 रन से जीत, मैन ऑफ द मैच बने

Kanpur । रोवर्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रोवर्स जूनियर ने एसबीएस एकादश को 29 रन से पराजित किया। जाजमऊ के रोवर्स मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोवर्स जूनियर ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन बनाए। इसमें सम्राट ने 48 गेंदों पर सर्वाधिक 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

#kanpur

उनका साथ 25 रन बनाकर प्रिंस ने दिया। गेंदबाजी में एसबीएस एकादश के शुभ और हर्ष ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में एसबीएस एकादश 24.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्राट को मैन आफ द मैच चुना गया। सम्राट ने अर्धशतकीय पारी में 11 चौके लगाकर टीम को 29 रन की जीत दिलाई।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!