Kanpur । रोटरी क्लब ऑफ कानपुर की ओर से मंगलवार को पॉपिन्स किंडरगार्टन स्कूल, कैंट में पर्यावरण संरक्षण प्रोजेक्ट ‘हरा-भरा रहे शहर हमारा’ के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। क्लब सदस्यों ने पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रोटेरियन सदस्यों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को पौधों के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। अभियान के बाद क्लब की ओर से सभी बच्चों को उपहार वितरित किए गए।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गौरव तिवारी, सचिव जिमी भाटिया, रूफी वाकी, पारस नाथ जैन, सुशील चक, राजीव अग्रवाल, अंकुर अंशवानी, डॉ. रोहन कुमार, संजीव पांडे, जितेंद्र अवस्थी, नीना अवस्थी, डॉ. सोनिया धमेले, डॉ. रोनल कुमार, आकांक्षा त्रिपाठी, भावना तिवारी, हरप्रीत कौर भाटिया, राहुल त्रिपाठी और गगन सेठ समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


