Wednesday, May 13, 2026
HomeखेलKanpur : सुमित की घातक गेंदबाजी से रोलैंड एकादश बना चैंपियन

Kanpur : सुमित की घातक गेंदबाजी से रोलैंड एकादश बना चैंपियन

Kanpur। द्वितीय सैमुअल बाली एंड बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब रोलैंड एकादश ने अपने नाम किया। बुधवार को श्याम नगर स्थित आरपीसीए मैदान में रोलैंड एकादश ने 76 रन से स्काई एकादश को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। फाइनल में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज सुमित वशिष्ठ को मैन आफ द मैच चुना गया।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोलैंड एकादश ने 33.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें मनीष वर्मा ने 50 और सौरभ मिश्रा ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में स्काई के अंकित माधव ने चार और अंकित ने तीन विकेट लिए। जवाब में स्काई एकादश 25.5 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सका।

रोलैंड के गेंदबाज सुमित के सामने स्काई के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम लक्ष्य को हासिल करने से 76 रन पहले ही पवेलियन लौट गई। सुमित को दूसरे छोर पर सात्विक तीन विकेट का साथ मिला। विजेता टीम और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि हिमांशु प्रधान ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्लेयर आफ द टूर्नामेंट की ट्राफी अमृत सचान, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मनीष वर्मा और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अमृत सचान को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!