Tuesday, October 6, 2026
HomeखेलKanpur : ऋषिराज, मनीष, हर्ष और रिया ने जीते स्वर्ण पदक

Kanpur : ऋषिराज, मनीष, हर्ष और रिया ने जीते स्वर्ण पदक

, समापन समारोह में विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

Kanpur । 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को समापन हो गया। 1500 मीटर दौड़ में गोविंद नगर जोन के ऋषिराज और बिल्हौर जोन के मनीष यादव ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। त्रिकूद में चुन्नीगंज जोन के हर्ष यादव और अंडर-17 बालिका 100 मीटर दौड़ में घाटमपुर जोन की रिया पाल ने स्वर्ण पदक जीता।

अंडर-19 बालिका 1500 मीटर में बिल्हौर की सांझी विजेता रहीं। अंडर-14 बालक 100 मीटर में आर्य नगर जोन के आयुष नायक ने बाजी मारी। अंडर-17 बालक 100 मीटर में गोविंद नगर के हितेश प्रथम रहे। अंडर-19 बालक 100 मीटर में गोविंद नगर के प्रांजल यादव ने स्वर्ण जीता। अंडर-17 त्रिकूद में बिल्हौर के दीपक प्रथम रहे, जबकि आर्य नगर के अभिमन्यु और मयंक क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-19 त्रिकूद में हर्ष यादव के बाद आर्य नगर के अनुज दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक 1500 मीटर में ऋषिराज के बाद बिल्हौर के हरिमोहन और घाटमपुर के अंकुश क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-19 में मनीष यादव के बाद बिल्हौर के हिमांशू और घाटमपुर के आयुष सिंह ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रिया पाल के बाद अंशिका कुशवाहा दूसरे और जामू की तान्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार द्विवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...