Monday, February 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : रमन पटेल मिस्टर फ्रेशर और विधि पांडे बनी का मिस...

Kanpur : रमन पटेल मिस्टर फ्रेशर और विधि पांडे बनी का मिस फ्रेशर

सीएसए में परास्नातक एवं शोध छात्रों की हुई फ्रेशर्स पार्टी

Kanpur ।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मृदा संरक्षण एवं जल प्रबंधन विभाग द्वारा परास्नातक एवं पी-एच.डी. के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम का संरक्षण एवं मार्गदर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. सी.एल. मौर्य रहे। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मोदीपुरम मेरठ से डॉ. सतेन्द्र कटियार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

#kanpur

मुख्य अतिथि डॉ. सी.एल. मौर्य ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि “श्मशान, शिखर और सिंहासन पर व्यक्ति अकेला होता है,” अतः जीवन के अनेक पड़ावों पर स्वयं के विवेक, धैर्य एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है।छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मुनिश कुमार ने स्वच्छता के माध्यम से सकारात्मकता, छात्रावास की सुविधाओं एवं नियमों की जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक एवं प्रेरक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत परास्नातक में मिस्टर फ्रेशर का खिताब रमन पटेल एवं मिस फ्रेशर का खिताब विधि पांडे एवं पीएचडी में मिस्टर फ्रेशर मनीष कुमार को प्रदान किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...