Kanpur । लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा और चुनाव संपन्न हुए। प्रदेश के 58 जिलों से आए पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। चुनाव में स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री, कानपुर में कार्यरत विजयनगर निवासी राजेश सिंह को निर्विरोध उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन का महासचिव चुना गया।
चुनाव में ओमप्रकाश निषाद को उपाध्यक्ष और डॉ. अजय कुमार पाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन पर विनय अवस्थी, नीरज शर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, शिव प्रताप सिंह, पंचरत्न सिंह, अमर सिंह, द्वारिका शाह, हर्षित शुक्ला, अनूप अग्निहोत्री और शिव यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

