Friday, March 20, 2026
HomeखेलKanpur : बारिश ने बिगाड़ा खेल, केडीएमए लीग के चारों मैच रद्द

Kanpur : बारिश ने बिगाड़ा खेल, केडीएमए लीग के चारों मैच रद्द

Kanpur।  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग में शनिवार को मौसम ने खेल बिगाड़ दिया। लगातार हुई तेज बारिश के चलते निर्धारित चारों मुकाबले अधूरे रह गए और बिना परिणाम रद्द घोषित करने पड़े।पहले मैच में कानपुर साउथ मैदान पर वाईएमसीसी की टीम 27.3 ओवर में 137 रन पर सिमट गई।

तुषार पाल ने 70 रन, विशाल ने 29 और आयुष ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवांश ने पांच और तरुन ने तीन विकेट झटके। जवाब में राइडर्स क्लब की पारी शुरू होने से पहले बारिश ने खेल रोक दिया, जिससे मैच अधूरा रह गया। ऐसे ही दूसरे मैच में चंद्रा मैदान पर अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग मुकाबले में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

आयुष प्रजापति ने शानदार शतक (106 रन) जड़ा, जबकि वैभव और निशांत ने 20-20 रन बनाकर टीम को मजबूती दी, तो गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने दो को आउट किया। हालांकि, हेलीजर वार्डन क्रिकेट एकेडमी की पारी शुरू होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी और मैच रद्द करना पड़ा।

राहुल सप्रू मैदान पर तीसरे मैच में केएन टाइटन्स ने 13 ओवर में चार विकेट पर 81 रन बनाए। टीम से राज आर्यन 29, सम्राट सिंह (18) रन बनाए, तो गेंदबाजी में तरुनदीप ने दो को आउट किया। लेकिन यूनिक क्लब को बल्लेबाजी का अवसर ही नहीं मिल सका और मुकाबला निरस्त हो गया।

चौथे मैच में राम लखन भट्ट मैदान पर एमयूसीसी ने 26 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए। अनिकेत कुमार ने 43, ओमकार शर्मा ने 36 और विराट शुक्ला 32 ने अहम पारियां खेलीं, तो गेंदबाजी में सात्विक ने दो को आउट किया। लेकिन रोलैंड क्लब की पारी शुरू नहीं हो सकी और यह मुकाबला भी बिना नतीजे के समाप्त हुआ।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...