Wednesday, April 8, 2026
HomeखेलKanpur : सीएसजेएमयू में बारिश बेअसर, मुकाबलों में दिखा दम

Kanpur : सीएसजेएमयू में बारिश बेअसर, मुकाबलों में दिखा दम

Kanpur।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में चल रही नॉर्थ जोन पुरुष खो-खो चैम्पियनशिप 2025–26 के तीसरे दिन बारिश ने खेल में बाधा जरूर डाली, लेकिन खिलाड़ियों के उत्साह और आयोजन टीम की तत्परता के आगे मौसम भी टिक नहीं सका। सुबह हुई बारिश से मैदान पूरी तरह भीग गया था, जिससे मुकाबले देर से शुरू हुए। हालांकि स्वयंसेवकों की मेहनत से कुछ ही घंटों में मैदान को दोबारा खेलने लायक बना दिया गया और प्रतियोगिता सुचारु रूप से आगे बढ़ी।

तीसरे दिन कई मुकाबले एकतरफा रहे तो कुछ में कड़ी टक्कर देखने को मिली। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ को 42–2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय को 46–10 से हराया। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने प्रो. राज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज को 30–6 से पराजित किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा को 29–22 से हराया, जबकि वीर माधव सिंह भंडारी विश्वविद्यालय ने क्लस्टर विश्वविद्यालय को 40–38 से रोमांचक मुकाबले में मात दी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय को 48–6 से करारी शिकस्त दी।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला को 42–34 से हराया, वहीं चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 32–22 से मात दी। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने महाराजा दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक को 31–24 से हराया।

कुछ मुकाबलों में वॉकओवर भी देखने को मिला। महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय, पटियाला और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, उत्तराखंड को विपक्षी टीमों के न पहुंचने पर जीत दी गई।

विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि अगले दिन के मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। खासतौर पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के बीच मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के बीच भिड़ंत भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!