Kanpur। बिधनू से किसान नगर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे समपार संख्या-80 (कि.मी. 1420/16-17) पर नियमित अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य के चलते 7 अगस्त की सुबह 6 बजे से 13 अगस्त की शाम 6 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह जानकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.) घाटमपुर उपेंद्र कुमार ने दी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक की सुरक्षा और सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान समपार संख्या-80 से किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा। लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
रेलवे ने किसान नगर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए समपार संख्या-78, समपार संख्या-80B और समपार संख्या-81 को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए यातायात नियमों का पालन करने को कहा है।


