Thursday, August 13, 2026
HomeकानपुरKanpur : 10 घंटे बंद रहेगा रेलवे क्रॉसिंग, आनूपुर-परास होकर जाएं

Kanpur : 10 घंटे बंद रहेगा रेलवे क्रॉसिंग, आनूपुर-परास होकर जाएं

15 अगस्त की रात से 16 अगस्त की सुबह तक घाटमपुर-जाहानाबाद मार्ग पर आवागमन रहेगा बंद

Kanpur।  घाटमपुर-जाहानाबाद मार्ग पर रेलवे समपार संख्या-80 शनिवार रात से रविवार सुबह तक बंद रहेगा। रेलवे की ओर से यहां रेल पटरी की मरम्मत का काम कराया जाएगा। इसके चलते 15 अगस्त की रात नौ बजे से 16 अगस्त की सुबह सात बजे तक इस क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/घाटमपुर, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि हमीरपुर-घाटमपुर सेक्शन के बीच रेलवे किमी 1393/17-18 पर स्थित समपार संख्या-80 पर सुरक्षा की दृष्टि से मरम्मत कार्य कराया जाना है। करीब 10 घंटे तक चलने वाले कार्य के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा।

घाटमपुर से जहानाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए आनूपुर मोड़ से परास होते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। रेलवे ने लोगों से निर्धारित समय में क्रॉसिंग की ओर जाने से बचने और वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक रेल पटरियों की सुरक्षा और ट्रेनों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत कार्य जरूरी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...