Tuesday, March 31, 2026
HomeखेलKanpur : "राहुल यादव की शतकीय पारी, साउथ जिमखाना ने सुपीरियर स्पिरिट...

Kanpur : “राहुल यादव की शतकीय पारी, साउथ जिमखाना ने सुपीरियर स्पिरिट को मात दी”

Kanpur।  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में साउथ जिमखाना ने सुपीरियर ​स्पि्रट को पांच विकेट से मात दी। दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने स्पार्क क्लब को चार विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब को 200 रनों के बड़े अतंर से हराया।

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर पहले मैच में सुपीयिर ​स्पि्रट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। टीम से जयप्रकाश गुप्ता ने 81 रन, उत्कर्ष मौर्य ने 45, रितेश सिंह ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उत्तम पाण्डे ने दो और अर्पित अवस्थी ने एक को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल यादव के नाबाद 120 रन की शतकीय पारी, अर्पित अवस्थी की 69 रन की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर साउथ जिमखाना ने 34 ओवर में पांच विकेट पर 276 रन बनाकर मैच जीता। तो गेंदबाजी में सुपीरियर से युवराज सिंह और यशवर्धन सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

मंधना ​स्थित चंद्रा क्रिकेट मैदान पर दूसरे मैच में स्पार्क क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेेट पर 209 रन बनाए। टीम से आयुष कुमार प्रजापति ने 68 रन की अर्द्धशतकीय पारी àखेली, तो गेंदबाजी में ​शिवांश त्रिपाठी ने तीन व अब्दुल रहमान ने दो को आउट किया। जवाब में राइडर्स क्लब ने 26.4 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

जीत में लविश श्रीवास्तव ने 60, अभय सिंह ने 40 व शाश्वत ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अम्बुज यादव ने दो को आउट किया। तीसरे मैच में जाजमऊ ​स्थित जेम्स मैदान पर स्टार क्लब ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 303 रन बनाए।

टीम से वैदिक दी​क्षित ने 141 रन और रिषभ गुप्ता ने 106 रन की शतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में सौम्या पाल व विवेक बघेल ने एक-एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की पूरी टीम 24.2 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से आयुष ने सर्वा​धिक 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रिषभ गुप्ता व ह​र्षित ने तीन-तीन, गोविंद गुप्ता ने दो को आउट किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...