Thursday, October 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : राहुल कटियार बने जिला चिकित्सा मंच के अध्यक्ष

Kanpur : राहुल कटियार बने जिला चिकित्सा मंच के अध्यक्ष

: अपना दल (एस.) ने सौंपी जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने की उम्मीद

Kanpur । ग्रामीण। अपना दल (एस.) ने राहुल कटियार को जिला चिकित्सा मंच, कानपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष विपनेश कटियार (डब्बन) की ओर से जारी पत्र और पार्टी नेतृत्व के अनुमोदन के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राहुल कटियार अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए चिकित्सा मंच को सक्रिय और मजबूत करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति की जानकारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

राहुल कटियार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। चिकित्सा मंच को सक्रिय करते हुए चिकित्सकों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास रहेगा। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि राहुल कटियार के नेतृत्व में जिला चिकित्सा मंच की गतिविधियों को गति मिलेगी और संगठन को जिले में और मजबूती मिलेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...