Monday, June 22, 2026
HomeखेलKanpur : चार साल बाद टूटा पर्पल टाइटन्स का विजय रथ, ब्लू...

Kanpur : चार साल बाद टूटा पर्पल टाइटन्स का विजय रथ, ब्लू वॉरियर्स बनी चैंपियन

Kanpur।  खुशहाल बेटियां खुशहाल समाज समिति की ओर से आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण समर कैंप का रविवार को समापन हुआ। समापन पर खेले गए फाइनल मुकाबले में ब्लू वॉरियर्स जीती।

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वॉरियर्स ने 16 ओवर में 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में पर्पल टाइटन्स की टीम 149 रन ही बना सकी और 34 रन से मुकाबला गंवा बैठी। इस हार के साथ पर्पल टाइटन्स का पिछले चार वर्षों से चला आ रहा विजयी अभियान भी थम गया।

फाइनल मुकाबले में दर्शित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम किया। आर्यन कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, चुना गया, चार्ल्स ब्रिज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का सम्मान मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पंकज मिश्रा ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एकता मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव अंकज मिश्रा एडवोकेट, सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रीता दीक्षित, समीक्षा मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, विधि मिश्रा, शताक्षी मिश्रा, सोनू सिंह और आरती पाठक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...