Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में पूर्णचंद्र विद्यानिकतन ने केडीएमए दी मात

Kanpur : जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में पूर्णचंद्र विद्यानिकतन ने केडीएमए दी मात

Kanpur ।कानपुर जिला बॉस्केटबॉल संघ के तत्वावधान में जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता बर्रा-2 ​स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन​ स्कूल में गुरुवार को प्रारंभ हुई। जिसका शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने किया।इस मौके पर बॉस्केटबाल संघ के अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला,कार्यवाहक सचिव सुशील चंद्रा,राकेश शुक्ला,शैलेंद्र सक्सेना,रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

#kanpur

यह रहे परिणाम-बालक वर्ग में पूर्णचंद्र विद्यानिकतन स्कूल ने केडीएमए को 25-14 से हराया।दूसरे मैच में जयपुरिया ने गुरुनानक को 28-12 से मात दी।तीसरे मैच में डीपीएस आजादनगर ने गौरव मेमोरियल को 19-9 से पराजित किया।
चौथे मैच में वीरेंद्र स्वरूप प​ब्लिक स्कूल कैंट ने एलनहाउस रूमा को 14-6 से मात दी। पांचवें मैच में शीलिंग हाउस ने जुगल देवी को 31-12 से हराया। छठवें मैच में मदर टेरेसा ने एलनहाउस खलासी लाइन को 26-19 से हराया। सातवें मैच में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर अवधपुरी ने डीपीएस कल्याणपुर को 19-13 से मात दी।
बालिका वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर ने मदर टेरेसा को 13-0 से करारी ​शिख्स्त दी। दूसरे  मैच में पीसीवीएन स्कूल ने गुरुनानक को 16-4 से हराया।तीसरे मैच में कुमारी उद्यान ने जयपुरिया को 21-4 के अंतर से मात दी। चौथे मैच में शीलिंग हाउस ने नर्चर इंटरनेशनल स्कूल को 23-6 से पराजित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...