पहले सेमीफाइनल में रोलैंड क्लब को 42 रन से हराया, अभिजीत ने झटके पांच विकेट
Kanpur। केसीए से आबद्ध व फ्रेंड्स यूनियन किकेट क्लब की प्रथम अनिल रावत (कप्तान) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में ओलंपिक क्लब ने 42 रन से रोलैंड क्लब को पराजित किया। इस जीत के साथ ही ओलंपिक क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया, जीत में पुनीत पाल ने शतकीय पारी का योगदान दिया।
सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में ओलंपिक क्लब ने 34.2 ओवर में 225 रन बनाए। टीम से पुनील पाल ने 100 रन, सुसंस्कृत सिंह ने 32 व शिवांश पांडे ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन दिवाकर ने पांच और अर्थव गुप्ता ने चार को आउट किया। जवाब में रोलैंड क्लब की पूरी टीम 34.1 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से कुलदीप श्रीवास्तव और शुभम मौर्या ने 33-33 रन व विजय वर्मा ने 30 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। वहीं गेंदबाजी में अभिजीत सिंह ने पांच और राज कटियार ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच शतकीय पारी खेलने वाले पुनीत पाल को दिया गया।


