Kanpur । महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 25 अगस्त को राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी एवं अनिता गुप्ता कानपुर आएंगी। सर्किट हाउस के सभागार में सुबह 11 बजे से महिला जनसुनवाई आयोजित होगी।जनसुनवाई में महिलाएं अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे आयोग की सदस्यों के सामने रख सकेंगी। शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। महिला एवं बाल पोषण से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने और पात्र महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी चर्चा होगी।
जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 25 अगस्त को निर्धारित समय पर सर्किट हाउस पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराएं। राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई व्यवस्था महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए संचालित की जाती है।


