Tuesday, August 11, 2026
HomeकानपुरKanpur :  13 को पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई, दर्ज होंगी आपत्तियां

Kanpur :  13 को पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई, दर्ज होंगी आपत्तियां

सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी सुनवाई, इसके बाद विकासखंड का भ्रमण करेगा आयोग

 

Kanpur । उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग 13 अगस्त को कानपुर में जनसुनवाई करेगा। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होने वाली जनसुनवाई में संबंधित पक्ष अपनी आपत्तियां और सुझाव आयोग के समक्ष रख सकेंगे।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई होगी। इसमें स्थानीय ग्रामीण निकायों से जुड़े विषयों पर संबंधित लोगों का पक्ष सुना जाएगा। आयोग आपत्तियों और सुझावों को दर्ज करने के साथ संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त करेगा।

जनसुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष और सदस्य जिले के एक विकासखंड का भ्रमण करेंगे। इस दौरान ग्रामीण निकायों से संबंधित व्यवस्थाओं और जमीनी स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

आयोग के भ्रमण दल में अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के अलावा सेवानिवृत्त जिला जज बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त अपर जिला जज संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और सेवानिवृत्त आईएएस एसपी सिंह शामिल रहेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...