Kanpur । नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक असम मे राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिताहुई। इसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, इसमें कानपुर की प्रियंशी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कैंट स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में प्रियंशी (आयु 13 वर्ष) कक्षा 8 की छात्रा है। उसने आर्टिस्टिक योग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, परिवार जनपद का नाम रोशन किया है।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रियंशी ने संतुलन, लय एवं उत्कृष्ट योग कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सोम पाल ने योग प्रशिक्षिका रुपाली सचान को बधाई दी। साथ ही प्रियंशी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


