Kanpur । जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को आईआईटी कानपुर में एथलेटिक्स मीट आयोजित हुई जिसमें 126 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। लीग का उद्घाटन प्रो. राहुल मंगल, मयंक गुप्ता ने किया। जेवलिन थ्रो में प्रियंका राजपूत, अर्पिता वर्मा, स्नेहा, उत्कर्ष सिंह, विदित सैनी और चंद्रभान ने अपने-अपने आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

हाई जम्प में मीनाक्षी शुक्ला, मोनिका, सूर्य वर्धन, सूरज कटियार, प्रदीप कुमार और हैमर थ्रो मेें मीनाक्षी, सानिया दानिश, सुखविंदर और चंद्रभान ने अपने-अपने आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर संजय खारा, मोविका, संघ के अध्यक्ष विजय देवगन, सचिव डॉ नरेश चौधरी, दिनेश भदौरिया, रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।


