Kanpur । मैंगलोर में 24 से 28 मार्च तक खेली गयी ओपन नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुये कानपुर की प्रिया शुक्ला ने 84+किग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रिया ने पावरलिफ्टिंग इवेंट में कुल 437.5 किलो एवं स्क्वाट इवेंट में 182.5 किलो वजन उठा कर कांस्य पदक हासिल किया।
उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय, जिला संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम, मो.शिबली, रमन सचान, आभा शर्मा, म्रदुला अग्रवाल, सौम्या गुप्ता, जीतेन्द्र, मोतीलाल, सतेन्द्र ने बधाई दी।


