Kanpur। प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कैफे एकादश ने एसए टाइंटस को 40 रन से हराया। गीता देवी मंटोरा मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैफे एकादश ने 19 ओवर में 10 विकेट पर 173 रन बनाए। इसमें प्रिंस यादव ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में दिव्यांशु और आदित्य ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में एसए टाइटंस 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सका। टाइटंस की ओर से अभय ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। मुकाबले में पांच विकेट लेने वाले अनिकेत यादव मैन आफ द मैच चुने गए। लीग में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट अभय यादव, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पृथ्वीराज चौहान और गेंदबाज संजय मेहरोत्रा को चुना गया। विजेता टीम और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पूर्व विधायक सतीश निगम और पूर्व क्रिकेटर राहुल सप्रू ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।


