Monday, August 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : बिजली के फॉल्ट से राहत की तैयारी, छह नए बिजलीघर...

Kanpur : बिजली के फॉल्ट से राहत की तैयारी, छह नए बिजलीघर और 709 ट्रांसफार्मर लगेंगे

 

सांसद को केस्को ने बताया, आरडीएसएस, स्काडा और बिजनेस प्लान के तहत चल रहे करोड़ों के काम

Kanpur  । बार-बार बिजली फॉल्ट और ट्रिपिंग से परेशान शहरवासियों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। केस्को शहर के बिजली नेटवर्क को नए सिरे से मजबूत करने में जुटा है। इसके लिए अलग-अलग योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये के काम कराए जा रहे हैं। सोमवार को केस्को अधिकारियों ने सांसद रमेश अवस्थी को इन कार्यों की जानकारी दी।

आरडीएसएस आधुनिकीकरण योजना के तहत करीब 498 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर में छह नए बिजली उपकेंद्र और 709 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ओवरलोड फीडरों का विभाजन और नए फीडर बनाने के साथ नेटवर्क की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

वहीं करीब 235 करोड़ रुपये की स्काडा परियोजना के तहत 818 रिंग मेन यूनिट लगाई जा रही हैं। इससे बिजली नेटवर्क पर नजर रखने और फॉल्ट की पहचान करने में आसानी होगी। खराबी का पता चलते ही आपूर्ति जल्द बहाल करने में भी मदद मिलेगी।

बिजनेस प्लान के तहत करीब 60 करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में भूमिगत केबलिंग और बिजली लाइनों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सभी परियोजनाएं पूरी होने के बाद अगले एक वर्ष में ट्रिपिंग और फॉल्ट कम होने के साथ बिजली आपूर्ति अधिक भरोसेमंद होगी।
सांसद ने अधिकारियों से सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...