Sunday, June 28, 2026
HomeखेलKanpur :बैडमिंटन को नई उड़ान देने की तैयारी, एजीएम में बनी कार्ययोजना

Kanpur :बैडमिंटन को नई उड़ान देने की तैयारी, एजीएम में बनी कार्ययोजना

Kanpur।  कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन (केबीए) की पहली वार्षिक आम सभा रविवार को तिलक नगर स्थित विजय विला होटल में हुई। इसमें आगामी एक से चार अक्तूबर तक ग्रीन पार्क में प्रस्तावित द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन, प्रायोजन और वित्तीय प्रबंधन पर सदस्यों ने सुझाव दिए।

#kanpur

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. ए.के. अग्रवाल ने की, जबकि संचालन मानद सचिव डी.पी. सिंह ने किया। कोषाध्यक्ष केशव द्विवेदी ने वर्ष 2025-26 का ऑडिटेड आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सह सचिव आशीष गौड़ ने द्वितीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप की रिपोर्ट पेश की। कार्यकारिणी के अनुमोदन और संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई।

#kanpur

डॉ. ए.के. अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और कानपुर को बैडमिंटन का मजबूत केंद्र बनाना एसोसिएशन का लक्ष्य है। उन्होंने सभी सदस्यों से खेल के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में संरक्षक अरुण पाठक (एमएलसी), चेयरमैन मनोज पांडे,वाइस प्रेसिडेंट महीप सक्सेना, हेमंत तिवारी, धीरेन्द्र सिंह, संदीप जैन, मानद सचिव डी.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष केशव द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष सत्यम झा, आशीष गौड़, अरुण दुबे, रवि दीक्षित, इरशाद अहमद, मनीष सिंघल, नरेंद्र शाह, अनिल सिंह, शेफाली, कमलेश यादव, आशीष कुमार, प्राची वर्मा,गगन बाजपेई समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...