Tuesday, August 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : पीआरडी जवानों को मानदेय बढ़ने का तोहफा, अब मिलेंगे 600...

Kanpur : पीआरडी जवानों को मानदेय बढ़ने का तोहफा, अब मिलेंगे 600 रुपये

मानदेय बढ़ने से पीआरडी जवानों को राहत, जवानों और परिजनों को सालाना पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

Kanpur । ड्यूटी के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे पीआरडी जवानों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित पीआरडी सम्मेलन में जवानों के मानदेय को 500 से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की। साथ ही जवानों और उनके परिजनों के इलाज की चिंता भी दूर करने की पहल की गई।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में हुआ। यहां कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने पीआरडी स्वयंसेवकों को सरकार की घोषणाओं पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि जवानों और उनके परिजनों को एक वर्ष में प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा से जोड़ा जाएगा।

सरकार ने लखनऊ के सरोजिनी नगर में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से पीआरडी बैरक बनाने का भी शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी, आवास और स्वास्थ्य सुविधा से जुड़े फैसले पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम में सीडीओ अभिनव जे. जैन, जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक सिंह समेत पीआरडी के अधिकारी  मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...