Wednesday, March 25, 2026
HomeखेलKanpur : प्रतीक दीक्षित हापुड़ में मुक्केबाजी के लिए चयनित

Kanpur : प्रतीक दीक्षित हापुड़ में मुक्केबाजी के लिए चयनित

Kanpur । राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 1 से 3 अप्रैल तक हापुड़ में आयोजित होगी। इसमें किदवई नगर स्थित डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र प्रतीक दीक्षित का चयन हुआ है। प्रतीक इस प्रतियोगिता के यूथ अंडर-19 पुरुष के 50 किग्रा वर्ग में अपनी मुक्केबाजी का दम दिखाएंगे। प्रतीक के चयन से विद्यालय में खुशी की लहर है।

उनकी इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. संतोष राय, विद्यालय प्रबंधक बीएल पाल, प्रधानाचार्य आरपी साहू और प्रशिक्षक विजय यादव (अंतरराष्ट्रीय निर्णायक व कोच) और विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने भी प्रतीक दीक्षित को बधाई देने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन कर पदक अपने नाम करने की शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...