Kanpur। सीपीएल सीजन-2 बैटल ऑफ कारपोरेट के पहले मैच में विजडम वारियर्स ने द वुल्फपैक यूनाइटेड इलेवन को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में रॉयल इलेवन ने कानपुर स्कॉर्चर्स को 29 रन से मात दी।
एसआईटी मैदान पर खेले गए मुकाबले में द वुल्फपैक यूनाइटेड इलेवन की पूरी टीम 17 ओवर में 99 रन पर ढ़ेर हो गई।
टीम से सचिन अवस्थी ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनेंद्र ने तीन, नवीन व अतुल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते उतरी विजडम वारियर्स ने 6.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर मैच जीता। जीत में प्रशांत यादव ने नाबाद 51 रन व अनवर अब्बास ने नाबाद 40 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में करन ने एकमात्र विकेट झटका। प्लेयर ऑफ द मेच प्रशांत यादव को चुना गया।
दूसरे मैच में रॉयल इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाए। टीम से मो. आरिफ ने नाबाद 105 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अनुराग, जय व शिवा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में कानपुर स्कॉर्चर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन ही बना सकी। टीम से आशीष शुक्ला ने 48 रन व अनुराग ने 27 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। गेंदबाजी में के तिवारी, प्रशांत, अमन व दीपक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच मो. आरिफ को चुना गया।


