Kanpur । आगामी जनगणना कार्य को प्रभावी, सटीक और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के नवाबगंज स्थित डीपीएस इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम जोर-शोर से संचालित किया जा रहा है। जनगणना प्रशिक्षण 2007 के तहत चार बैच 23,24,25 और 26 को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रत्येक बैच में 50-50 प्रतिभागियों को शामिल कर उन्हें फील्ड स्तर पर कार्य करने के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सर्वेक्षण प्रक्रिया,डाटा संकलन की विधि, प्रपत्रों को सही तरीके से भरने तथा फील्ड में आने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर कमाल अहमद और आशुतोष निगम ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को वास्तविक कार्य परिस्थितियों के अनुरूप दक्ष बनाना है,ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरी तरह से प्रैक्टिकल आधारित है, जिसमें घर-घर सर्वेक्षण,डेटा संकलन और प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया जा रहा है।इस मौके पर अनुज गुप्ता और प्रज्ञा बाजपेई भी प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने में योगदान दे रहे हैं।


