Kanpur। द्वितीय कानपुर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलेगए फाइनल राउंड के मुकाबलों के साथ हुआ। इसमें शहर के जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस कोर्ट में दमदार स्मैश और सटीक कट शाट लगाकर प्रतिभा दिखाई और अपनी-अपनी रैंकिंग को सुधारा।
चैंपियनशिप में हुए अंडर-15 बालिका वर्ग के फाइनल में प्रेक्षा तिवारी ने आराध्या को 11-7,11-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 बालक वर्ग में विहान ने दुर्वांक को 11-6 8-11,11-6 से पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में देवर्षिका शुक्ला ने प्रेक्षा तिवारी को 11-3,11-2 से तथा बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने दक्ष खंडेलवाल को 112-11-8 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में अबाना लायल ने कावी शाह को 11-8,12-10 से तथा बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने उज्जवल अवस्थी को 11-4,12-10 से हराया।
चैंपियनशिप के महिला एकल वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबले में देवर्षिका शुक्ला ने सुविज्ञा कुशवाहा को 10-12,12-10,14-12 से तथा अबाना लायल ने प्रेक्षा तिवारी को 11-6,11-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में देवर्षिका शुक्ला ने अबाना लायल को 11-9,11-8,11-9 से शिकस्त दी। वहीं, महिला वर्ग के डबल्स फाइनल मुकाबले में तान्या व सुविज्ञा ने आन्या व मुस्कान को 11-7,13-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया।।
पुरुष वर्ग के डबल्स में कियान व आशुतोष ने उज्जवल व दक्ष को 12-10,9-11,11-9 से तथा पुरुष एकल वर्ग में सत्यम गिरी गुप्ता ने सृजन महाजन को 11-5,11-5,12-10 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को उप्र टेबल टेनिस संघके चेयरमैन संजीव पाठक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीता टंडन कपूर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।


