Friday, January 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पहले भाजपा में पोस्टर वॉर,...

Kanpur : प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पहले भाजपा में पोस्टर वॉर, महाना और त्रिवेदी समर्थक आमने-सामने

Kanpur : प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पहले भाजपा में पोस्टर वॉर, महाना और त्रिवेदी समर्थक आमने-सामने
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कानपुर आगमन से पहले ही शहर का सियासी पारा चढ़ गया। गुरुवार को किदवई नगर क्षेत्र में स्वागत की तैयारियों के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और स्थानीय विधायक महेश त्रिवेदी के समर्थक होर्डिंग लगाने के विवाद में आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महाना समर्थकों द्वारा पहले से लगाए गए पोस्टर के ऊपर त्रिवेदी समर्थकों ने अपनी होर्डिंग लगाने की कोशिश की, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते नोक-झोंक और तीखी झड़प में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने ‘शक्ति प्रदर्शन’ और अपने कद को बड़ा दिखाने की होड़ में मंच पर ही भिड़ंत कर दी।

इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया। चर्चा रही कि आम जनता के मुद्दों पर अक्सर खामोश रहने वाले कार्यकर्ता, अपने नेताओं की फोटो लगवाने के लिए आपस में उलझते नजर आए। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को काबू में किया गया। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस ‘पोस्टर वॉर’ की चर्चा तेज है। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन से ठीक पहले हुई यह गुटबाजी भाजपा संगठन के अनुशासन और समन्वय पर सवाल खड़ा कर रही है। विपक्षी दल भी इस घटना का राजनीतिक फायदा उठाने की तैयारी में हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...