Monday, September 14, 2026
HomeखेलKanpur : पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने दोनों वर्गों में जीते बास्केटबाल खिताब

Kanpur : पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने दोनों वर्गों में जीते बास्केटबाल खिताब

Kanpur। बर्रा दो स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल में अंतर विद्यालयी बालक-बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले गए। दोनों वर्गों में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

बालिका वर्ग के फाइनल में पूर्णचंद्र ने युगम इंटरनेशनल को 28-4 अंकों से हराया, विजेता टीम की ओर से अरना ने 13 और आरोही ने एक अंक बनाया। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में पूर्णचंद्र ने केडीएमए को 63-17 अंकों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। विजेता टीम की ओर से मुदित ने 25, अंश ने 21 और जलज ने 13 अंक बनाए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डॉ. अंशिका सिंह और प्रिंसिपल आरके उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जलज शर्मा और बालिका वर्ग में अरना महोता को दी गई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...