Wednesday, May 20, 2026
HomeखेलKanpur : नौ जिलों की पुलिस टीमें मैदान में, कानपुर में कबड्डी...

Kanpur : नौ जिलों की पुलिस टीमें मैदान में, कानपुर में कबड्डी क्लस्टर का आगाज

Kanpur । रिजर्व पुलिस लाइन्स ग्राउंड में बुधवार को तृतीय अन्तरजनपदीय कानपुर जोनल पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आलोक सिंह ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।

#kanpur

प्रतियोगिता में झांसी, कन्नौज, फतेहगढ़, इटावा, कानपुर देहात, ललितपुर, औरैया, जालौन और कमिश्नरेट कानपुर नगर सहित कुल नौ टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया

#kanpur

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला फेंसिंग स्पर्धा में कमिश्नरेट कानपुर नगर की खिलाड़ी बबली और प्रियंका द्विवेदी के बीच खेला गया। इस मौके पर रघुवीर लाल, हरीश चन्दर, संकल्प शर्मा, विपिन ताडा, दिनेश त्रिपाठी, अर्चना सिंह, आनन्द ओझा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...