Tuesday, January 13, 2026
HomeकानपुरKanpur : पुलिस की तत्परता बनी मिसाल, महिला सकुशल अपने घर लौटी,देखे...

Kanpur : पुलिस की तत्परता बनी मिसाल, महिला सकुशल अपने घर लौटी,देखे विडीयो

Kanpur । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत थाना कल्याणपुर की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में भटक रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पूजा केवट को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर पुलिस की कार्यकुशलता का जीता-जागता उदाहरण पेश किया।

सूचना मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को थाना लाया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम और बिहार के चंडी, नालन्दा निवासी होने की जानकारी दी। महिला की पहचान के लिए कल्याणपुर पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से उसके पिता सागर केवट तक संपर्क स्थापित किया।

10 जनवरी 2026 को महिला के पिता थाना पहुंचे और अपनी पुत्री को अपने हाथों में लिया। इस कार्रवाई से न केवल महिला की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि पुलिस की तत्परता और जिम्मेदारी ने आम जनता में भी विश्वास जगाया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की तत्परता से महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की गंभीरता झलकती है। मिशन शक्ति 5.0 के तहत हुई यह कार्रवाई महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में पुलिस की सक्रिय भूमिका का सटीक उदाहरण बन गई है।

कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं में पुलिस हर समय सतर्क रहती है और जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों के पुलिस विभाग से सहयोग कर मामलों का त्वरित समाधान करती है। उन्होंने जनता से भी अपील की कि किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कानपुर पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा और मानसिक रूप से कमजोर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस हमेशा तत्पर है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...