Friday, September 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : ट्रॉली और पिट्ठू बैग में छिपाकर ला रहा था 16...

Kanpur : ट्रॉली और पिट्ठू बैग में छिपाकर ला रहा था 16 किलो गांजा, पुलिस ने दबोचा

 बंदरिया बाग पुल के पास चेकिंग में पकड़ा गया बिहार का युवक, 16 पैकेटों में मिला 16.100 किलो गांजा

Kanpur । ट्रॉली और पिट्ठू बैग लेकर जा रहे युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि बंदरिया बाग पुल के पास पुलिस की चेकिंग उसके मंसूबों पर पानी फेर देगी। शुक्रवार को रेल बाजार पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके दोनों बैगों से 16 पैकेट गांजा बरामद हुआ। तौल कराने पर गांजे की कुल मात्रा 16.100 किलोग्राम निकली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बंदरिया बाग पुल के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग लेकर जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर बैगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों बैगों से 16 पैकेट बरामद हुए। जांच में पैकेटों में गांजा होने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान गौतम राय (26) निवासी ग्राम सिकन्दरा, थाना बाढ़, जनपद पटना, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ रेल बाजार थाने में मु0अ0सं0 146/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस आरोपित से गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...