Monday, May 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : पीएम मोदी की अपील का दिखने लगा असर पार्षदों ने...

Kanpur : पीएम मोदी की अपील का दिखने लगा असर पार्षदों ने साइकिल से वार्ड में घूमकर किया काम

सीएसजेएमयू में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगी ‘ब्रेक’,
कुलपति से लेकर कुलसचिव तक करेंगे ई-कार्ट की सवारी

कुलपति ने सार्वजनिक परिवहन और ई-वाहनों के उपयोग पर दिया जोर
*विश्वविद्यालय की बैठकों को अधिक से अधिक ऑनलाइन आयोजित करने के निर्देश*

Kanpur। देश में बढ़ते ईंधन संकट और ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप में सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से ईंधन की अधिक से अधिक बचत करने तथा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई है।

#kanpur

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी ईंधन संकट को देखते हुए देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की गई है। इसी क्रम में सीएसजेएमयू ने भी परिसर में ऊर्जा संरक्षण और जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

#kanpur

 

जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारी अब परिसर में आधिकारिक कार्यों के लिए ई-कार या इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही कानपुर नगर में आयोजित बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सार्वजनिक परिवहन एवं मेट्रो सेवा के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक बैठकों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाए, ताकि अनावश्यक ईंधन खपत को कम किया जा सके। वहीं विश्वविद्यालय के ईंधन चालित वाहनों का उपयोग केवल शहर से बाहर आयोजित बैठकों और आवश्यक कार्यों के लिए किया जाएगा।

विवि प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। कुलपति ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!