Kanpur ।पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से *श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समिति एवं श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा “वृक्षारोपण अभियान” के तहत एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया । अग्रसेन पौशाला, अग्रसेन चौक, फूलबाग, में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को हरियाली के महत्व से जोड़ना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सलिल विश्नोई – सदस्य, विधान परिषद, उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में समाज के सभी सम्मानित सदस्यो, महिलाओ एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री मनीष ‘दर्पण’ , कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्ष कामिनी अग्रवालमंत्री अनीता गर्ग, कैलाश नाथ अग्रवाल, गुरप्रसाद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अजय अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र बिश्नोई, रामसेवक अग्रवाल, संजय खेमका , वीना अग्रवाल, रचना अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, राज गोयल सहित सभी सदस्यों ने अपना सराहनीय योगदान दिया।


